पलामू, अक्टूबर 26 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। रेहला स्थित ग्रासिम इंडस्ट्रीज के हाई सिक्योरिटी जोन में आठ आवासों से करोड़ों रुपये की संपत्ति चोरी होने के छह दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। 20 अक्टूबर की रात हुई इस बड़ी चोरी का अब तक उद्भेदन नहीं होने से पीड़ित परिवारों में असंतोष बढ़ने लगा है। घटना के बाद जल्द खुलासे की उम्मीद जगी थी, लेकिन समय बीतने के साथ लोगों की निराशा भी बढ़ती जा रही है।चोरी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने खोजी कुत्ते की भी मदद ली थी। इसके बावजूद चोरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना के छह दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। इससे कंपनी परिसर की हाई सिक्योरिटी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

जांच में अब तक नहीं मिला सुराग जांच के नाम पर इंतजार रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया ...