पलामू, जुलाई 15 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज के कौवाखोह में फोरलेन पर बने अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर खान निरीक्षक हरेंद्र कुमार गुप्ता ने बगैर कागजात का स्टोन डस्ट लदा हाइवा जब्त किया है। थाना के एसआई संतोष कुमार ने अररुआ कला गांव के समीप से बुधवार को अहले सुबह बालू लदा बगैर नंबर का स्वराज ट्रैक्टर को जब्त किया है। हालांकि ट्रैक्टर चालक अंधेरे का लाभ उठा कर फरार हो गया। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि जांच के दौरान डस्ट लदे एक हाइवा और बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जप्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...