पलामू, जुलाई 11 -- Palamu News: हरिहरगंज। नन्हा सा दिल कार्यक्रम का हरिहरगंज में शनिवार को शुरुआत की गई। हरिहरगंज सीएचसी परिसर से शनिवार को चिकित्सा जांच टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीएचसी प्रभारी डा गोपाल प्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग व संजीवनी ट्रस्ट की संयुक्त पहल पर जांच टीम 0 से 18 वर्ष के बच्चों का ह्रदय संबंधित रोगों की जांच करेंगी। सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में शिविर लगाकर जांच की जाएगी। 18 जुलाई तक जांच की जाएगी। शहर के डेमा व सतगावां स्कूल में पहले दिन जांच की गई। उन्होंने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया है कि बीमारी से बचने के लिए जांच अवश्य कराएं। यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूलों के बच्चों की होगी स्वास्थ्य जांच जांच टीम को रवाना करने के दौरान डॉ राजेश कुमार, डॉ देवेंद्र प्रसाद, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सह डाटा प्रबं...