Palamu News: हरिहरगंज में दुर्गापूजा के 59वें आयोजन में रासलीला शुरू
पलामू, अक्टूबर 12 -- Palamu News: हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर के मेन बाजार में दुर्गापूजा का उल्लास धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। आकर्षक पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। पूजा के 59वें आयोजन के उपलक्ष्य में रविवार की रात में वृंदावन से आए कलाकारों के रासलीला कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी और उनकी धर्मपत्नी सह बिहार के औरंगाबाद की वरीय उपसमाहर्ता श्वेता प्रियदर्शी ने रासलीला का उद्घाटन किया। बीडीओ ने आयोजन के दौरान सरकार की गाइडलाइन का अनुपालन करने पर बल दिया। जबकि श्वेता प्रियदर्शी ने कहा कि मां दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे, यही सबकी कामना है। यह भी पढ़ें- Palamu News: हरिहरगंज में शांति समिति की बैठक में झारखंड व बिहार के पदाधिकारियों ने किया विमर्श पूजा-पाठ से सुख और शांति मिलत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.