Palamu News: हरिहरगंज में टेंपो से गांजा जब्त, चालक गिरफ्तार
पलामू, अक्टूबर 12 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की दोपहर में एनएच 139 के वनस्पति मोड़ के समीप एक टेंपो लदे दस किलोग्राम से अधिक गांजा को जब्त किया है। चालक को भी गिरफ्तार किया गया है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। हरिहरगंज थाना से सटे बिहार राज्य का सीमा शुरू हो जाता है, बिहार में शराबबंदी भी है जिसको लेकर तस्कर गांजा, शराब की खेप बिहार राज्य में भेजने की फिराक में रहते है। चालक से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गांजा कहा से आ रहा था और कहा भेजा जा रहा था। पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक थ्री व्हीलर वाहन पर लदे गांजा को जब्त किया गया है। चालक से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.