पलामू, सितम्बर 10 -- Palamu News: मेदिनीनगर/हरिहरगंज, प्रतिनिधि। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को हरिहरगंज के मुख्य बाजार क्षेत्र में जांच अभियान चलाकर करीब 50 किलोग्राम अखाद्य रंग युक्त मिठाई नष्ट कराई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता एवं अभय कुमार के नेतृत्व में टीम ने बस स्टैंड के समीप संचालित मिठाई दुकानों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बसंत बहार स्वीट्स, बिट्टू मिष्ठान भंडार, भैया लाल मिष्ठान भंडार और शालीमार स्वीट्स समेत अन्य दुकानों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई, रख-रखाव, सुरक्षित भंडारण और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई। टीम को करीब 50 किलोग्राम मिठाई में अखाद्य रंग का इस्तेमाल मिला जिसे मौके पर ही नियमानुसार नष्ट करा दिया गया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: चैनपुर म...