Palamu News: हरिहरगंज के 87 स्कूलों में ली गई प्रोजेक्ट रेल परीक्षा
पलामू, नवम्बर 2 -- Palamu News: हरिहरगंज। प्रखंड के 87 स्कूलों में सोमवार को प्रोजेक्ट रेल की परीक्षा ली गईं। सीआरपी अजित मिश्रा ने रेल परीक्षा में खड़गपुर हाईस्कूल स्कूल , तरवन खुर्द और पार पहाड़ स्कूल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि खड़गपुर हाईस्कूल में नामांकित 899 छात्र, छात्राओं में 579 छात्र, छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। तरवन खुर्द में 51 बच्चों में 41 और पार पहाड़ स्कूल में 44 में 35 बच्चे उपस्थित थे। खाप कटैया मिडिल स्कूल के हेडमास्टर अर्जुन बैठा ने बताया कि 213 में 184 बच्चे रेल परीक्षा में शामिल हुए। बीआरपी अनुज मिश्रा ने बताया कि प्रखंड के कुल 87 स्कूलों में शांतिपूर्ण माहौल में रेल परीक्षा ली गईं है, कुल छात्र, छात्राओं की संख्या 19320 है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.