पलामू, सितम्बर 15 -- Palamu News: हरिहरगंज। शहर के संजीवनी अस्पताल में मंगलवार दोपहर आईसीयू रूम के एसी में अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही अस्पताल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाल लिया। इसके बाद अस्पताल में उपलब्ध अग्निशामक यंत्रों और आसपास मौजूद लोगों की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। घटना के समय आईसीयू रूम में कोई मरीज भर्ती नहीं था। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही अस्पताल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। अस्पताल के संचालक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि बंद पड़े एसी में अचानक आग लगी थी। मौजूद कर्मियों ने तुरंत अग्निशामक यंत्र की मदद से आग बुझा दी। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर अफरा-तफरी रही, लेकिन जल्द ही स्थित...