पलामू, नवम्बर 19 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में हड्डी और जोड़ों से संबंधित बीमारियों सहित अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार में आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए गुरुवार को सात प्रखंडों में विशेष आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेष रूप से ऑस्टियोआर्थराइटिस (जोड़ों की बीमारी) और बुजुर्गों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की जांच एवं उपचार पर जोर दिया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना और आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जिले के सतबरवा, चैनपुर, रामगढ़, सदर मेदिनीनगर, लेस्लीगंज, पांकी और मनातू प्रखंड मुख्यालय परिसर में शिविर लगाए गए। प्रत्येक शिविर में चिकित्सकों की टीम के साथ सहिया और योग प्रशिक्षकों की प्रतिनियुक...