पलामू, सितम्बर 29 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आनंद शंकर स्वास्थ्य में सुधार के बाद मेदिनीनगर लौट आए हैं। उनके स्वस्थ होकर वापस लौटने पर चैंबर के सदस्यों, व्यवसायियों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। चिकित्सकों ने उन्हें फिलहाल पर्याप्त आराम करने और स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। चिकित्सकों की सलाह को प्राथमिकता देते हुए आनंद शंकर अभी आराम कर रहे हैं।

बैठक का आयोजन स्वास्थ्य लाभ के बाद लौटे आनंद शंकर ने चैंबर की आगामी गतिविधियों को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मेदिनीनगर में दशहरा के अवसर पर चैंबर के नेतृत्व में प्रत्येक वर्ष डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष डांडिया कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर अगले दो-तीन दिनों में चैंबर सदस्यों क...