पलामू, अगस्त 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पलामू जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेहतर कार्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 42 स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों के स्वास्थ्यकर्मी, चिकित्सक, एएनएम, सहिया, जीएनएम, बीटीटी, सहित मुख्यालय के स्वास्थ्य विभाग के कर्मी शामिल हैं। मुख्यालय स्तर पर भी बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया। मुख्यालय की सूची में हृदय नाथ पांडेय, डॉ. अनूप कुमार सिंह समेत अन्य कर्मी को सम्मानित किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति के अलावे मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच)में भी उत्कृष्ट कार्यों के लिए 16 लोगों को सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मुख्य कार्यक्रम मे...