पलामू, अगस्त 10 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को ऊंटारी रोड प्रखंड में विभिन्न सरकारी एवं शिक्षण संस्थानों समेत 12 स्थानों पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण भगत ने कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्य झंडोत्तोलन प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 8:30 बजे होगा। यहां प्रखंड प्रमुख अलका कुमारी की उपस्थिति में जनप्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य, अधिकारी-कर्मी, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके बाद सुबह नौ बजे थाना परिसर, 9:15 बजे स्वास्थ्य उपकेंद्र, 9:30 बजे गांधी उच्च विद्यालय सिड़हा में झंडोत्तोलन होगा। राजकीय उच्च मध्य विद्यालय चेचरिया, राजकीय मध्य विद्यालय ऊंटारी रोड और राजकीय उच्च मध्य विद्यालय सिड़हा में ...