पलामू, अगस्त 31 -- Palamu News: मेदिनीनगर। स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र 2026-2030) की कक्षाएं 1 सितंबर से शुरू होंगी। महिला महाविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी छात्राओं को निर्धारित समय पर महाविद्यालय पहुंचने की सूचना दी गई है। छात्राओं को पूर्वाह्न 11 बजे महाविद्यालय पहुंचकर इंडक्शन कार्यक्रम में शामिल होने को कहा गया है। कार्यक्रम के दौरान छात्राएं अपने-अपने विषयवार शिक्षकों से परिचित होंगी। महाविद्यालय की ओर से छात्राओं से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की गई है। प्राचार्य डॉ मोहिनी गुप्ता ने कहा कि कक्षाओं के नियमित संचालन को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...