पलामू, जुलाई 27 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। विमला पांडेय मेमोरियल ज्ञान निकेतन स्कूल में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से सोमवार को पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल के अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि एक पेड़ लगाना केवल एक कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने छात्रों को प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- पौधरोपण कर लिया पर्यावरण रक्षा का ...