पलामू, अगस्त 26 -- Palamu News: विश्रामपुर। पलामू के एसपी कपिल चौधरी के निर्देशन में पांडू के थाना प्रभारी बिगेश कुमार राय ने मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जन-जागरूकता अभियान चलाया। इसी क्रम में रतनाग गांव के उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, नशा, सड़क सुरक्षा, अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया। थाना प्रभारी ने बच्चों को अनजान कॉल पर ओटीपी, बैंक खाता, पासवर्ड या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी। यातायात नियमों का पालन करने और नशे से दूर रहने की भी अपील की गई। डायन-भूत जैसी कुरीतियों की चर्चा करते हुए अंधविश्वास, जात-पात, छुआछूत तथा गुड टच-बैड टच के संदर्भ में भी जागरूकत किया गया। यह भी पढ़ें- Palamu News: दिपौवा व बगैया गांव में विथार्थियों को किया जागरूक पुलिस ने अभिभावकों...