पलामू, जुलाई 7 -- Palamu News: 24 वर्षीय तेतरी देवी को सांप ने काटा लिया। यह घटना सुबह 4 बजे घटित हुआ । महिला घर में अकेली सो रही थी । सांप काटने के बाद महिला ने घर के सदस्यों को बताया। सुबह दस बजे महिला को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमआरएमसीएच)में भर्ती कराया गया। परिजन ने बताया कि ईलाज के क्रम में बाहर की भी दवाएं लिखी गई है। सुबह से अबतक तीन सौ चालीस रुपए की दवा बाहर से खरीदा जा चुका है। डॉक्टर के अनुसार अभी स्थिति ठीक है । एक दूसरे मामले में अमवा किशुनपुर निवासी 70 वर्षीय सुरेश राम को भी सुबह 8 बजे सब्जी तोड़ने के क्रम में सांप काट दिया। वे अपने खेत में भिंडी तोड़ने हुए थे। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें केवल सुई दिया गया है । अस्पताल कर्मी बेहतर इलाज नहीं कर रहे है । उन्होंने बताया कि अस्पताल आये हुए कई घंटे हो गया मगर अबतक किसी ...