पलामू, अगस्त 1 -- Palamu News: मेदिनीनगर। सदर मेदिनीनगर प्रखंड के बड़कागांव निवासी सेवानिवृत प्रधानाध्यापक सह निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी(डीडीओ) विश्वनाथ दूबे का 80 साल की अवस्था में निधन हो गया। वे 2006 में मेराल स्थित मध्य विद्यालय से अवकाश ग्रहण किया था। वह समाज में अपनी सादगी, विद्वता, धार्मिकता व कर्त्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। बड़े पुत्र गोपाल दूबे ने मुखाग्नि दी। शिक्षाविद हरिशंकर मिश्र,सेवानिवृत्त डीडीओ सैयद सफदर नबी, अशोक तिवारी, शारदा देवी, कलावती देवी, सेवानिवृत्त शिक्षक विजय नारायण दूबे, अरुण सिंह, महेश राम, आशा मिश्रा, शिक्षक मनोज मेहता, अरुण तिवारी, विजय कुमार ठाकुर व प्रधानाध्यापक परशुराम तिवारी आदि ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News:...