पलामू, अगस्त 12 -- Palamu News: मेदिनीनगर। सरकार के आदेश के बावजूद जनवरी 2026 से सेवानिवृत्त कर्मियों को 2 प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं होने का मामला सामने आया है। पलामू जिला पेंशनर समाज की मेदिनीनगर शाखा के पदाधिकारियों ने पंजाब नेशनल बैंक की डालटनगंज शाखा के प्रबंधक को पत्र देकर तत्काल समस्या का समाधान कराने की मांग की है। पेंशनर समाज के अध्यक्ष झुबल राम, उपाध्यक्ष जंगली महतो, सचिव कुलदीप सिंह, संयुक्त सचिव सुरेश ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष लोचन बैठा के हस्ताक्षर से जारी पत्र में कहा गया है कि पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में जिन पेंशनरों के खाते हैं, उन्हें जनवरी 2026 से बढ़े महंगाई भत्ते का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जबकि अन्य संबंधित पेंशनरों के खातों में बढ़ी हुई राशि का भुगतान हो चुका है। पेंशनर समाज ने चेतावनी दी है कि अगर ए...