पलामू, नवम्बर 7 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा खुर्द पंचायत अंतर्गत सेमरी गांव में श्रीलक्ष्मी पूजा के अवसर पर रामकथा का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जिला पार्षद मनोज कुमार सिंह ने विशिष्ट अतिथि बीडीओ श्रवण भगत, सीओ बासुदेव राय और थाना प्रभारी संतोष गिरी सहित अन्य गणमान्य लोगों के साथ संयुक्त रूप से किया। रामकथा के शुभारंभ के साथ ही वृंदावन से पधारीं कथावाचिका पूज्य श्री राधे कृपा साक्षी जी ने कथा वाचन शुरू किया। पहले दिन उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उनकी ओजपूर्ण और भक्तिमय वाणी सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। यह भी पढ़ें- Palamu News: वर्ष 1984 से दरुआ( नौकाडीह) में लगातार हो रही है लक्ष्मी पूजा कथा स्थल पर भक...