Palamu News: सेमरी में श्रीलक्ष्मी पूजा पर रामकथा का शुभारंभ, उमड़े श्रद्धालु
पलामू, नवम्बर 7 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। जिले के उंटारी रोड प्रखंड के मुरमा खुर्द पंचायत अंतर्गत सेमरी गांव में श्रीलक्ष्मी पूजा के अवसर पर आयोजित रामकथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व जिला पार्षद मनोज कुमार सिंह ने विशिष्ट अतिथि बीडीओ श्रवण भगत, सीओ बासुदेव राय और थानाप्रभारी संतोष गिरी समेत अन्य गणमान्य लोगों के साथ संयुक्त रूप से किया।रामकथा के शुभारंभ के साथ ही वृंदावन से पधारी कथावाचिका पूज्य श्री राधे कृपा साक्षी जी ने कथा वाचन शुरू किया। पहले दिन उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उनकी ओजपूर्ण और भक्तिमय प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- Palamu News: वर्ष 1984 से दरुआ( नौकाडीह) में लगातार हो रही है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.