पलामू, सितम्बर 14 -- Palamu News: विश्रामपुर , प्रतिनिधि। हरितालिका तीज के अवसर पर सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने उपवास रखकर पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। सुबह से ही महिलाओं में तीज व्रत को लेकर उत्साह रहा। महिलाओं ने स्नान कर नए वस्त्र धारण किए और विधि-विधान से भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। पंडितों ने महिलाओं को पूजा की विधि संपन्न कराई तथा तीज व्रत की कथा सुनाई। पूजा के दौरान महिलाओं ने भगवान शिव-पार्वती से पति के स्वस्थ एवं दीर्घायु रहने की प्रार्थना की। शाम को भी महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर कथा श्रवण किया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: शिव-पार्वती की भक्ति में डूबी सुहागिनें, रखा निर्जला तीज व्रत व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। घरों में तीज के पारंपरिक पकवान बनाए गए...