पलामू, अगस्त 6 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज के करीब पिपरा थाना क्षेत्र में एनएच 139 पर सुलतानी गांव में काव्या होटल के पास बाइक की चपेट में आने से 38 वर्षीय सर्जुन पासवान की मौत हो गई। मृतक हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलतानी गांव का रहने वाला था। घटना बुधवार रात करीब नौ बजे की है। घटना में बाइक पर सवार दो युवक भी घायल हो गए है। घटना पिपरा थाना क्षेत्र में हुई है‌, पिपरा के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि सर्जुन पासवान पैदल थे, मेदिनीनगर की ओर से आ रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर धक्का मार दिया, जिसमें सर्जुन सहित बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सहयोग से तीनों को हरिहरगंज सीएचसी लाया जहां चिकित्सकों ने सर्जुन को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार मिट्ठू चौधरी और साहिद राजा बिहार राज्य के ड...