पलामू, जुलाई 19 -- Palamu News: मेदिनीनगर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-दो स्थित सुदना पश्चिमी क्षेत्र स्थित मंदिर में रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवी मां की पिंडी एवं मां दुर्गा की प्रतिमा का विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न किया गया। शांति विकास संघ और शिव महावीर मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। प्राण प्रतिष्ठा के बाद हवन की पूर्णाहुति की गई। यजमान इंद्रदेव उपाध्याय, शीला देवी, अनुज कुमार और ज्योति देवी ने अनुष्ठान किया। आचार्य पंडित ओम प्रकाश मिश्र ने सहयोगी पंडित अभिषेक, सत्यनारायण चौबे, दिलीप, मनोज और अमर के साथ अनुष्ठान कराया। पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में वार्ड पार्षद सुनील राम, पूर्व पार्षद सुशीला कुमारी, सं...