पलामू, सितम्बर 10 -- Palamu News: मेदिनीनगर। जेपीएससी, जेएसएससी और सीजीएल परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा की ओर से सीबीआई जांच की मांग पर झामुमो के पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को विद्यार्थियों के भविष्य की इतनी ही चिंता है तो केंद्र से जुड़ी परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक के मामलों पर भी अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने नीट-यूजी पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र से जुड़ी परीक्षा में पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर देशभर में सवाल उठे थे। उस समय भाजपा नेताओं ने ऐसी गंभीरता क्यों नहीं दिखाई, जैसी आज झारखंड की परीक्षाओं को लेकर दिखाई जा रही है। यह भी पढ़ें- झारखंड में चल रही है घोटालाबाजों की सरकार : दीपक प्रकाश उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा छात्रों के...