पलामू, नवम्बर 6 -- Palamu News: सीता प्लस टू उच्च विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता हुई हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर के सीता प्लस टू उच्च विद्यालय में डॉ. राजकुमार के निर्देशन में गुरुवार को रंगोली निर्माण, दीप प्रज्वलन एवं छठ गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी रचनात्मकता, कलात्मक प्रतिभा एवं सांस्कृतिक अभिरुचि का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र, छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। इस आयोजन के माध्यम से छात्र , छात्राओं को भारतीय ज्ञान परंपरा, लोकसंस्कृति एवं पारंपरिक जीवन-मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिला। प्रकृति संरक्षण, सूर्योपासना, स्वच्छता, अनुशासन, सामूहिकता एवं पर्यावरणीय चेतना का संदेश भी दिया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: बाल विद्या मंदिर में रंगोली प्...