पलामू, नवम्बर 1 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज शहर के भगत तेंदुआ मोहल्ले में रविवार को सीढ़ी से गिरकर श्रीमती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने उन्हें तत्काल हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों के अनुसार, महिला घर की साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान सीढ़ी पर चढ़ने के दौरान अचानक सीढ़ी खिसक गई और वह असंतुलित होकर नीचे गिर पड़ी। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी। डॉ. अरविंद कुमार ने सिर में गंभीर चोट होने की पुष्टि की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...