पलामू, अक्टूबर 8 -- Palamu News: हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड के खड़गपुर गांव के हाईस्कूल परिसर स्थित संकुल कार्यालय में बुधवार को सीआरपी अजीत मिश्रा ने संकुल क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की। इसमें करीब दो दर्जन स्कूलों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। बैठक में प्राथमिक विद्यालय, पार पहाड़ में राशि के अभाव में एमडीएम बंद होने का मामला सामने आया। बिजनीबार गांव मिडिल स्कूल में बच्चों की कम उपस्थिति पर भी चर्चा हुई। बिजनीबार, ताराचक और सेमरबार स्कूल के प्रधानाध्यापक बैठक से अनुपस्थित रहे। सीआरपी ने बताया कि बैठक में 21 बिंदुओं पर चर्चा की गई। प्रयास कार्यक्रम के तहत बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, एमडीएम नियमित चलाने, लेशन प्लान, लाइब्रेरी तथा शिक्षकों व बच्चों की हाजिरी समेत शैक्षणिक व्यवस्था की समीक्षा की गई।

हिंद...