पलामू, नवम्बर 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर/पाटन, हिटी। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और आर्थिक अभाव में उनकी पढ़ाई बाधित होने से बचाने के उद्देश्य से रविवार को पाटन प्रखंड के सिरमा गांव में कुंडवा मोड़ के समीप कैलाश युग इंटरनेशनल किडजी एलिमेंट्री स्कूल का शुभारंभ किया गया। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी ने विद्यालय का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास के सभी रास्ते खोलने का सबसे सशक्त माध्यम है। खेल, व्यवसाय, नौकरी या किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए शिक्षा जरूरी है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय की स्थापना को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि इससे आसपास के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर मिलेगा। मौके पर उपमहापौर मनोज सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित क...