पलामू, जुलाई 24 -- Palamu News: हुसैनाबाद। पलामू जिले के हैदरनगर प्रखंड के भाई बिगहा निवासी एवं शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता 50 वर्षीय सुफी अहमद का शुक्रवार को हृदयाघात से निधन हो गया। सुबह करीब छह बजे सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए जपला के अनुमंडलीय अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही हैदरनगर और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार की दोपहर में भाई बिगहा स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके निधन पर विधायक संजय कुमार सिंह यादव, मुखिया संतोष कुमार सिंह, पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह, डॉ. अजय जायसवाल, प्रेमतोश सिंह, सज्जू खान, असरफ हसन, विवेकानंद सिंह, पवन जायसवाल, अनूप सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक रामाशीष सिंह आदि न...