पलामू, अक्टूबर 31 -- Palamu News: सात माह बाद भी स्कूली बच्चों को नहीं मिली पोशाक और स्वेटर की राशि मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले में चालू शैक्षणिक सत्र के सात माह बीत जाने के बावजूद स्कूली बच्चों को पोशाक, स्वेटर, जूता-मोजा खरीदने की राशि नहीं मिल सकी है। इधर, जिले में ठंड ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में बच्चों और अभिभावकों को राशि मिलने का इंतजार है। जिले के 2564 स्कूलों में करीब 4 लाख दो हजार बच्चों को इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित है।सरकार की इस योजना के तहत कक्षा एक से आठवीं तक के तीन लाख 10 हजार बच्चों को पोशाक, स्वेटर, जूता-मोजा के लिए प्रति बच्चा 600 रुपये दिए जाने हैं। कक्षा नौवीं से 12वीं तक के 92 हजार बच्चों को प्रति बच्चा 1200 रुपये देने का प्रावधान है। इस राशि से बच्चों को दो सेट पोशाक के अलावा स्वेटर, जूता ...