पलामू, अगस्त 17 -- Palamu News: विश्रामपुर। क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग को लेकर ऊंटारी के सांसद प्रतिनिधि डॉ योगेंद्र सिंह ने सांसद विष्णुदयाल राम से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उंटारी रोड क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से सांसद को अवगत कराते हुए उनके समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें रखी। क्षेत्र में व्याप्त बिजली की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए नियमित और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजली की अनियमित आपूर्ति से आम लोगों के साथ-साथ व्यवसाय और विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा सिरहा से भादुमा तक रेलवे लाइन के किनारे पीसीसी सड़क निर्माण कराने तथा चेचरिया से संपत धाम मोड़ होते हुए मुख्य सड़क तक सड़क निर्माण की मांग सांसद के समक्...