Palamu News: सांसद व उपायुक्त से मिल मुखिया ने निदान मांगा
पलामू, सितम्बर 8 -- Palamu News: विश्रामपुर। घासीदाग पंचायत की मुखिया अंजु कुमारी ने उपायुक्त को पत्र भेजकर कजरू कला से घासीदाग पंचायत मुख्यालय होते हुए नावा बाजार-पांडु मुख्य पथ के कुम्भी सिवान तक करीब सात किलोमीटर सड़क के कालीकरण की मांग की है। उन्होंने सड़क पर आवश्यक पुल-पुलियों के निर्माण का भी आग्रह किया। मुखिया ने सांसद विष्णु दयाल राम से भी मुलाकात कर पंचायत की समस्याओं से अवगत कराया। मुखिया ने बताया कि घासीदाग पंचायत जंगल-पहाड़ों से घिरा सुदूरवर्ती क्षेत्र है और आजादी के करीब 80 वर्ष बाद भी इसका मुख्य सड़क से समुचित जुड़ाव नहीं हो पाया है। बरसात में आवागमन की समस्या गंभीर हो जाती है। पंचायत की प्रमुख सड़क गड्ढों में तब्दील है। उन्होंने राजखाड़ में धुरिया नदी, जानकीनगर टोला, पंचायत सचिवालय के पास तथा घासीदाग-जमारी के बीच पुल निर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.