Palamu News: सांसद ने प्रधान सचिव से मेदिनीनगर के तीन सड़कों की हालत सुधारने का किया अनुरोध
पलामू, जुलाई 22 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने जिला मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर की मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज जाने वाली रोड सहित तीन अत्यंत महत्वपूर्ण और जर्जर सड़कों के शीघ्र निर्माण एवं चौड़ीकरण की मांग की है। उन्होंने झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, पलामू के उपायुक्त और मेदिनीनगर पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। सांसद ने कहा है कि इन सड़कों की खराब स्थिति के कारण आम लोगों को प्रतिदिन आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने बताया कि मेदिनीनगर के छहमुहान चौक से सुदना गायत्री मंदिर रोड होते हुए बैरिया चौक तक करीब तीन किलो मीटर सड़क के गुणवत्तापूर्ण पुनर्निर्माण और नाली निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.