पलामू, अगस्त 16 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के जोगा गांव में शनिवार को दिन में सर्पदंश से 60 वर्षीय किसान खेमन प्रजापति की मौत हो गई है। मेदिनीनगर एमआरएमसीएच स्थित टीओपी पुलिस पदाधिकारी ने शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पुत्र राकेश प्रजापति के अनुसार शनिवार को करीब 10 बजे दिन में उसके पिता घर पर काम कर रहे थे। उसी क्रम में सर्पदंश का शिकार हो गए। स्थानीय स्तर पर इलाज कराने के बाद शाम में मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। उसके पिता कृषि कार्य कर घर-परिवार चलाते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...