पलामू, सितम्बर 4 -- Palamu News: हुसैनाबाद। मोहम्मदगंज थाना के राजनडीह गांव निवासी 55 वर्षीय सूरज रजवार की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना 3 सितंबर की रात करीब दो बजे की है। परिजन उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले गए, जहां गंभीर स्थिति में चिकित्सकों ने गढ़वा रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार एंबुलेंस नहीं मिलने और आर्थिक परेशानी के कारण उन्हें समय पर गढ़वा नहीं ले जाया जा सका। गढ़वा सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में शाम करीब चार बजे उनकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह चौकीदार श्रीराम के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई। एएसआई बुद्धू उरांव एवं मुंशी ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह भी पढ़ें- Chandauli News: सर्पदंश से आठ वर्षीय किशोर की मौत पोस्टमार्टम के बाद कोयल नदी तट पर अंतिम संस्कार किया गया। सूरज मजदूरी और बक...