पलामू, सितम्बर 28 -- Palamu News: मेदिनीनगर, संवाददाता। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की पलामू यूनिट के सक्रिय सदस्यों की रविवार को हुई बैठक में 20 सितंबर को मेदिनीनगर के टाउन हॉल में आयोजित प्रमंडलीय कायस्थ संवाद सम्मेलन की समीक्षा की गई। सदस्यों ने सम्मेलन के सफल आयोजन की सराहना करते हुए जिला अध्यक्ष गोपाल सिन्हा और उनकी टीम को बधाई देते हुए प्रोत्साहित किया। साथ ही सफल आयोजन के लिए सदस्यों ने जिलाध्यक्ष को शॉल और बुके देकर सम्मानित किया। बैठक में महासभा की गतिविधियों और सम्मेलन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई। महासभा के जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष गोपाल सिन्हा की अध्यक्षता में हुई बैठक में समाज के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। साथ एकजुट होकर सभी कार्यक्रम और लक्ष्य को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रदेश सचिव अ...