पलामू, सितम्बर 27 -- Palamu News: मृत अज्ञात की हुई पहचान मेदिनीनगर। सद्दीक चौक के पास शुक्रवार को मृत मिले अज्ञात व्यक्ति की पहचान लेस्लीगंज के चौरा बांसडीह निवासी अमरेश शर्मा के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर मुंबई में रह रहे उनके भतीजे रोहित शर्मा ने पहचान की। शनिवार को परिजन मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने बताया कि अमरेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह परिवार से अलग होकर शहर में घूमकर मांगकर जीवन-यापन करता था। शुक्रवार सुबह अचानक उनकी मौत हो गई थी। सूचना पर शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...