पलामू, अक्टूबर 11 -- Palamu News: मेदिनीनगर। पलामू जिले के मेदिनीनगर के सदर थाना परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सदर एसडीएम संजय पांडेय ने किया। सदर एसडीएम संजय पांडेय ने बताया कि विभिन्न पूजा समितियों के समस्याओं को सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए हल किया जाएगा। प्रशासन और आम लोग बेहतर रूप से दुर्गा पूजा को सम्पन्न कराएंगे। थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने सभी से आपसी भाईचारा, प्रेम, सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा मनाने का अपील की। यह भी पढ़ें- Palamu News: पूजा के दौरान सौहार्द बनाए रखें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...