पलामू, नवम्बर 6 -- विद्यार्थियों के लिए निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड मेदिनीनगर की ओर से राजकीय बुनियादी विद्यालय पोलपोल में निबंध एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विद्यार्थी जीवन की शुरुआत से ही सत्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं सदाचरण के मूल्यों का समावेश करना तथा उन्हें अपने दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाना था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार शुक्ला के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने कहा शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि बच्चों को एक बेहतर इंसान के रूप में गढ़ना भी है। ...