Palamu News: सतबहिनी में पुलिस जवान के घर भीषण डकैती, 10 लाख के जेवरात ले उड़े अपराधी
पलामू, अक्टूबर 10 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। उंटारी रोड थाना क्षेत्र के सतबहिनी गांव में शुक्रवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने पुलिस जवान विशाल शर्मा के घर भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया। घर का पिछला दरवाजा तोड़कर घुसे अपराधियों ने परिवार के सदस्यों को अपने कब्जे में ले लिया और करीब आठ से दस लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना में आठ से दस अपराधियों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें एक महिला अपराधी भी शामिल थी। सभी ने अपने चेहरे नकाब से ढक रखे थे। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस जवान विशाल शर्मा ने उंटारी रोड थाने में दिए लिखित आवेदन में बताया है कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब डेढ़ बजे अपरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.