पलामू, जुलाई 14 -- Palamu News: सतबरवा। पलामू के जिले के सतबरवा अंचल के धावाडीह स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मंगलवार को 128 स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। सीओ सह बीडीओ विजय कुमार ने चतरा सांसद के सतबरवा प्रतिनिधि धीरज कुमार, बीडब्लूओ रोहित कुमार, समग्र शिक्षा विभाग की बीपीएम सव्या कुमारी, मुखिया रिंकी यादव, सीआरपी सुधीर मिश्रा, मेदिनीनगर विधायक के प्रतिनिधि राणाप्रताप कुशवाहा ने भी छात्रों को साइकिल दिया। सीओ विजय कुमार ने छात्रों को साइकिल देने के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड सरकार कल्याण विभाग की और से छात्रों को दिया जा रहा है ताकि बच्चे समय पर स्कूल पहुंच सके। यह भी पढ़ें- Ghumla News: डुमरी में 59 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल छात्रों से मन लगाकर पढ़ने का आग्रह भी किया। धीरज कुमार न...