Palamu News: सतबरवा में शांतिपूर्ण रही जेटेट
पलामू, नवम्बर 1 -- Palamu News: सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा के तीन परीक्षा केंद्रों पर रविवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) शांतिपूर्ण संपन्न हुई। हालांकि, कन्या उच्च विद्यालय और आरकेएस प्लस टू उच्च विद्यालय के गेट पर कीचड़ तथा सड़क पर जलजमाव से अभ्यर्थियों को परेशानी हुई। गढ़वा और लातेहार से आए परीक्षार्थियों ने इसकी शिकायत की। पहली पाली में कक्षा 6-8 और दूसरी पाली में कक्षा 1-5 की परीक्षा हुई। सीओ विजय कुमार ने बताया कि तीनों केंद्रों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और मेडिकल टीम तैनात थी। आरकेएस प्लस टू केंद्र पर पहली पाली में 30 और दूसरी में 16 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। कन्या उच्च विद्यालय में दोनों पालियों में छह-छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Palamu News: जेटेट के दौरान पाटन के केंद्र से प्रश्नपत्र लेकर भाग रहा प्रतिभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.