पलामू, जुलाई 8 -- Palamu News: सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के हलुमाड़ गांव के सखुआटोला में बुधवार को 35 वर्षीया शकुंतला देवी ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला दो पुत्रों की मां थी। सतबरवा के थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एएसआई अमित कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह शकुंतला देवी का अपने पति अनिल प्रजापति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पति एनएच-39 प्रोजेक्ट में मजदूरी करते हैं। विवाद के बाद वे खेत की ओर चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। संदेह होने पर छत के रास्ते अंदर देखने का प्रयास किया। इस क्रम में उन्हे पत्नी का श...