पलामू, नवम्बर 6 -- Palamu News: सतबरवा। पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के तुंबागड़ा से छिपादोहर जाने वाली ग्रामीण सड़क पर गुरुवार को रांकीखूर्द गांव के खैराही नाला स्थित पुलिया से एक कार नीचे पानी में पलट गई। घटना अपराह्न करीब चार बजे की है। कार गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी में कूदकर पूरी तरह पलटी कार का गेट खोला और चालक को बाहर निकाला। इसके बाद चालक को अस्पताल भेजे जाने की सूचना है। ग्रामीणों के अनुसार कार पास के ही एक गांव की है। पुलिया के पास सड़क घुमावदार और ढलान वाली है। घटना की सूचना प्रशासन को दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...