पलामू, जुलाई 4 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि । शहर की जर्जर एवं गड्ढों से भरी सड़कों की मरम्मत की मांग को लेकर झामुमो नेता सन्नी शुक्ला एवं आशुतोष विनायक ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता विनय कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शहर की प्रमुख सड़कों की तत्काल मरम्मत, गड्ढों की भराई तथा दीर्घकालिक समाधान के लिए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने की मांग की। सन्नी शुक्ला ने कहा कि रांची रोड, एफसीआई चौक से बैरिया चौक होते हुए गायत्री मंदिर रोड, सूदना रोड, स्टेशन रोड तथा बेलवाटिका से छःमुहान जाने वाली सड़क सहित कई प्रमुख मार्ग शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल हैं। इन सड़कों से प्रतिदिन हजारों लोग आवागमन करते हैं, वहीं भारी वाहनों का परिचालन भी लगातार होता है। इसके बावजूद इन मार्गों की स्थिति अत्यंत खराब हो चुकी है। जगह...