पलामू, अगस्त 10 -- Palamu News: मेदिनीनगर। शहर के बैरिया चौक के समीप बाईपास रोड की जर्जर स्थिति के विरोध में रविवार को युवाओं ने सड़क पर धान की रोपाई कर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: कीचड़युक्त सड़क पर चलना हुआ मुश्किल तो धनरोपनी कर जताया विरोधसड़क का महत्व युवाओं ने सामूहिक रूप से कहा कि बैरिया चौक शहर का महत्वपूर्ण प्रवेश मार्ग है। यह सड़क बिहार, उत्तर प्रदेश समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को मेदिनीनगर शहर से जोड़ती है। इसके बावजूद सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। कई बार वाहन चालक गड्ढों का अंदाजा नहीं लगा पाते, जिससे दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।नगर निगम की जिम्मेदारी आशीष भारद्वाज ने कहा कि सड़क की बदहाली ...