पलामू, अक्टूबर 23 -- Palamu News: सड़कों को सुधारें अन्यथा दायर करेंगे जनहित याचिका : रामदेव यादव मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू प्रमंडल मुख्यालय सिटी मेदिनीनगर की बदहाल सड़कों, जाम नालियों और सफाई व्यवस्था को लेकर अधिवक्ता सह सामाजिक न्याय न्यास नामक संस्था के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने जनप्रतिनिधियों और नगर निगम प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो वे झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करेंगे।रामदेव प्रसाद यादव ने कहा कि शहर की मुख्य सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं। मोहल्लों की नालियों में गंदा पानी जमा है और जगह-जगह कचरे का अंबार लगा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने सांसद वीडी राम व विधायक से शहर की सड़कों की स्थिति पर ध्यान देने की मांग की। साथ ही महापौर अरुणा शंकर और नगर न...