Palamu News: संडा मेला से चोरी गईं छह भैंसें बरामद, तीन हिरासत में
पलामू, नवम्बर 7 -- Palamu News: हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के दलपतपुर गांव से बुधवार की रात चोरी गईं छह भैंसों को शुक्रवार देर शाम बिहार के औरंगाबाद जिले के संडा मेला से बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद पशुपालक जगदीश यादव भैंसों को अपने घर ले गए। इस मामले में जगदीश यादव ने तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ पिपरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्राथमिकी के अनुसार, सभी छह भैंसें घर के पास बांधी गई थीं। गुरुवार की सुबह जब पशुपालक उठे तो भैंसें गायब मिलीं। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और अपने स्तर से भी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान भैंसों के संडा मेला में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस के सहयोग से कार्रवाई कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.