पलामू, अगस्त 24 -- Palamu News: विश्रामपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के गुरी स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह की ओर से सोमवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत लोटार स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 31 पौधे लगाए गए। इनमें आम, अशोक, अमरूद, नीम और गुलमोहर के अलावा विभिन्न प्रकार के फूलदार पौधे शामिल थे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना गृह में सावन सोमवारी की पूजा-अभिषेक के साथ हुई। इसके बाद समूह के स्वयंसेवक पौधे लेकर लोटार पहाड़ी के नीचे स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर पहुंचे और पौधरोपण किया। इस दौरान लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया। समूह के सदस्यों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से भविष्य में भी लगातार पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के माध्...