पलामू, सितम्बर 10 -- Palamu News: मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के मारवाड़ी समाज, भादो बदी अमावस्या महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मना रहा है। रेड़मा चौक स्थित श्री राणी सती मंदिर में बुधवार से तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्री राणी सती सेवा समिति की देखरेख में आयोजित महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। रंग-बिरंगी सजावट और धार्मिक आयोजन के कारण मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। महोत्सव के पहले दिन दादी मां की पूजा-अर्चना के बाद श्री गणेश पूजा अनुष्ठान कराया गया। समिति के अध्यक्ष पीयूष तुलस्यान और ममता तुलस्यान ने विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा की। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चास लक्ष्मी नारायण मंदिर में तीन दिवसीय श्री राणी सती दादी जी महोत्सव शुरू इसके बाद संजीत केजरीवाल और निधि केजरीवाल ने मंगल ...